पद्मश्री डॉ बाफना को “छत्तीसगढ़ रत्न” सम्मान
राजनांदगाँव . गत 2अगस्त को रायपुर मे “हेल्पिंग हैंडस फाउंडेशन ” द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य अतिथ्य में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान “से नवाज़ा गया. आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य पर शोध, पांच दशकों से अनवरत स्वास्थ्य स्तम्भ का लेखन, बच्चों, किशोरों के दमा पर योग के प्रभाव पर डॉक्टरेट, अंधत्व व कुपोषण निवारण पर जन सेवा, अनेको मेडिकल ग्रंथो में अध्याय, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी, तीन विश्व रिकार्ड्स धारक तथा पद्मश्री सहित अनेकों पुरस्कारों से अलंकृत डॉ बाफना को यह सम्मान मेकाहारा के खचाखच भरे सभा भवन में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया.
उपरोक्त जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल ने प्रेषित की.
Padma Shri Dr. Baphna honored with ‘Chhattisgarh Ratna’ award.


